
औरत की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है?
औरत की सबसे बड़ी कमज़ोरी क्या है? जवाब तो बहुत हो सकतें हैं इस सवाल के, वो भी एक से एक विरले। जैसा कि मैंने बताया कि इस सवाल के जवाब तो कई हो सकतें हैं, पर मैं आज आपके साथ अपना कुछ निजी तजुर्बा शेयर करना चाहूंगा। थोड़ा विचित्र उत्तर भी हो सकता है मेरा, हो सकता है कि किसी को पसंद न भी आये… मगर कटु सत्य यह है कि औरत की सबसे बड़ी कमजोरी होती है खुद औरत। अब चाहे वो औरत वो खुद हो या कोई और…

ये दुनिया जानती है कि घर ही घर मे रहने वाली सभी औरतें एक दूसरे से चाल बाज़ी करती नज़र आतीं हैं ताकि वे घर के पुरुषों के आगे खुद को महान और दूसरी को नीचा दिख सके। इसके सीधा सा चस्का पुरुष ले जातें हैं और स्त्रियों को इसकी भनक भी नही पड़ती। आये दिन हमे यह खबर सुनने को मिलती है कि एक औरत को जला कर मार दिया गया जिससे सुनकर हम सबका हृदय थम से जाता है मगर सत्य यह है कि इन मे से ज़्यादातर वारदाते किसी दूसरी औरत की निगरानी में ही पनपतीं हैं जैसे कि उस बहु की सास या नंद…

यदि एक औरत दूसरी का दुख नही समझेगी तो एक मर्द कभी भी नही समझ सकता कि औरत को किस चीज़ के लिए कितना परिश्रम करना पड़ता है। एक छोटी से छोटी चीज़ प्राप्त करने के लिए घर मे एक नई महाभारत को जन्म देना पड़ता है। उदाहरण के तौर पर आप वो वाक्या ही ले लीजिए जब 1 लड़के को सारी आज़ादी मिलती है और लड़की को नही, लड़की अपनी पसंद की पढ़ाई का नुकसान करना पड़ता है क्योंकि उसके कॉलेज की फीस ज़्यादा होगी या फिर पढ़ाई के लिए उसे शहर से बाहर भेजना होगा जो कि परिवार को गवारा नही होगा जबकि उसी जगह लड़के को वह आज़ादी मिल जाती है मात्र अपने आधार कार्ड पर लिंग मेल दिखाने से… बड़ी ही मज़ाक की बात है।

वहाँ भी घर की औरतें ही कई केसेस में मन कर देती है कि अकेली लड़की कहाँ होस्टल में रहकर पढ़ाई कर पायेगी।
सोच बदलेंगी तभी औरतों की स्थिति बदलेगी। 😐
आपको मेरा जवाब कैसा लगा, मुझे नीचे कमैंट्स बॉक्स में लिखकर ज़रूर बताएं। मुझे अच्छा लगेगा।
यदि किसी व्यक्ति को रिश्तों में किसी तरह का तनाव हो मुझे मेरे नंबर पर कॉल या व्हाट्सएप्प कर सकतें हैं। मेरा नंबर है +91–9718713712…!